Recent comments

Breaking News

क्यों खास है लखनऊ



जानिये क्यों खास है लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मायनों में खास है। इस शहर को अदब और तहजीब के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यही नहीं लखनऊ अपने स्वाद के लिए खासतौर पर जाना जाता है। वेज और नॉनवेज दोनों ही व्यंजनों के लिए लखनऊ को देश के बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। कहते हैं लखनऊ के लोगों में अजब सा अंदाज होता है और यहां के लोग बड़ी ही आसानी से लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाते और छाप छोड़ते हैं। आज हम आपको लखनऊ के बारे में कई ऐसे तथ्यों से रूबरू करायेंगे जिसे आप शायद ही जानते होंगे। इन तथ्यों में सबसे खास बात यह है कि लखनऊ भारत का सबसे ज्यादा खुश रहने वालों शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है, पहले स्थान पर चंड़ीगढ़ है।
क्यों खास है लखनऊ
क्यों खास है लखनऊ

लखनऊ के बारे में 10 ऐसे तथ्य जो आपको लखनऊ वाला होने पर गर्व महसूस करायेंगे ?
1.  लखनऊ दुनिया की सबसे तेज विकसित होने वाले शहरों की सूची में 74 वें स्थान पर है।
2.  चारबाग भारत का सबसे ज्यादा व्यस्त और खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। चारबाग रेलवे स्टेशन उपर से देखने पर शतरंज का बोर्ड लगता है जबकि इसके गुंबद शतरंग के गोटियां लगती हैं
3.  रूमी दरवाजे को रूमी दरवाजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे रोम के शिल्पकार ने बनाया था।
4.  1857 की क्रांति के समय लखनऊ अहम स्थान था, यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ पहली आजादी की लडाई छेड़ी गयी थी। यहीं से क्रांति शुरु होकर कानपुर और बंगाल की ओर बढ़ी थी। 1857 में अंग्रेजों ने लखनऊ में सबसे बड़ा कैटोंनमेंट बनाया था।
5.  बिना पिलर के बड़ा इमामबाडा का हॉल एशिया का सबसे बड़ा हॉल है। इसे 22000 मजदूरों ने मिलकर बनाया था।
6.  लखनऊ विश्वविद्यालय यूरोपीय ऑर्किटेक्स से प्रेरित है।
7.  दिलकुशा कोठी अंग्रेजी बारूख आॉर्किटेक्ट का उदाहरण है। इसे 1800 में गर्मियों में अंग्रेजों के रहने के लिए बनाया गया था।
8.  बडा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा मुगल और तुर्की ऑर्कीटेक्ट का मिला जुला रूप है।
9.  लखनऊ में चिकनकारी 400 साल पुरानी विधा है और चिकन के लिए   लखनऊ पूरी दुनिया में जाना जाता है।
10- लखनऊ चिड़ियाघर को बनारसी बाग कहा जाता था यह देश का सबसे   
  पुराना चिड़ियाघर है, इसे 1921 में स्थापित किया गया था।


2 comments: